Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Earthquake : भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, नेपाल में 6 की मौत, लोगों में दहशत

हमें फॉलो करें Earthquake : भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, नेपाल में 6 की मौत, लोगों में दहशत
, बुधवार, 9 नवंबर 2022 (07:22 IST)
नई दिल्ली। नेपाल और दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में देर रात भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप की वजह से नेपाल में 6 लोगों की मौत हो गई।
 
भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। कुछ रुककर दो बार झटके लगने से नींद में सोए लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। 
 
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

बताया जा रहा है कि भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। डोटी जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।
 
इससे पहले मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'देश मनमोहन सिंह का ऋणी है', नितिन गडकरी ने क्यों की पूर्व PM की खुलकर तारीफ?