Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 26 March 2025
webdunia

Weather Alert: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Alert: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान
, शनिवार, 6 मार्च 2021 (12:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध पोलैंड के चीड़ के पेड़ के 5 रहस्य