Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Exit Poll 2023 : मप्र, राजस्थान में भाजपा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस

हमें फॉलो करें Exit Poll 2023 : मप्र, राजस्थान में भाजपा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस
, गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (17:38 IST)
Assembly Election Exit Poll Results 2023 Live: एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है, जबकि राजस्थान में भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करती हुई दिख रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस बढ़त पर है, जबकि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती दिख रही है।  आइए जानते हैं क्या कहती हैं पोल एजेंसियां...


05:30 AM, 1st Jan
webdunia

09:41 PM, 30th Nov
webdunia

09:39 PM, 30th Nov
webdunia

09:38 PM, 30th Nov

09:35 PM, 30th Nov
webdunia


09:33 PM, 30th Nov
webdunia

07:07 PM, 30th Nov
webdunia

07:05 PM, 30th Nov

06:15 PM, 30th Nov
मिजोरम में त्रिशंकु :  जन की बात पोल के मुताबिक 40 सदस्यीय विधानसभा वाले मिजोरम में जेडपीएम सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है, जबकि सत्तारूढ़ एमएनएफ को 14 से 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 5 से 9, जबकि भाजपा 0 से 2 सीटें जीत सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक एमएनएफ 14 से 18, जेडपीएम 12 से 16, कांग्रेस 8 से 10 और भाजपा 0 से 2 सीटें जीत सकती है।  

06:09 PM, 30th Nov
राजस्थान में भाजपा को बढ़त : एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त। जन की बात के मुताबिक भाजपा 100 से 122, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 62 से 85 सीटें जीत सकती है। अन्य 14 से 15 सीटें जीत सकते हैं। टीवी 9 भारतवर्ष के अनुसार भाजपा 100 से 110, कांग्रेस 90 से 100 और अन्य को 5 से 15 सीटें मिल सकती हैं। 

06:02 PM, 30th Nov
-मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला : टीवी9 भारत वर्ष के पोल के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा को 106 से 116 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 111 से 121 सीटें हासिल कर सकती है। अन्य 0 से 6 सीटें जीत सकते हैं। 
-रिपब्लिक टीवी भाजपा को बढ़त दिखा रहा है। इसके मुताबिक भाजपा को 118 से 130 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 97 से 107 सीटों पर सिमट सकती है। 

05:52 PM, 30th Nov
तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त : जन की बात के अनुमान के मुताबिक तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 48 से 64 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ बीआरएस को 40 से 55 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा 7 से 13, जबकि एआईएमआईएम को 4 से 7 सीटें मिल सकती हैं। 

05:40 PM, 30th Nov
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त : एक्सिस माय इंडिया के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। कांग्रेस को यहां 40 से 50 सीटें जबकि भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। 1 से 5 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
 
-मध्य प्रदेश में 230, राजस्थान में 199 (कुल सीटें 200), छत्तीसगढ़ में 90, तेलंगाना में 119 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। अंतिम परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।  वर्तमान में मध्य प्रदेश में भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, तेलंगान में बीआरएस और मिजोरम में जोरमथांगा के नेतृत्व वाली एमएनएफ की सरकार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Telangana Voting : तेलंगाना में 3 बजे तक 51.89 फीसदी मतदान (Live Updates)