Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में भाजपा सरकार- एग्जिट पोल

हमें फॉलो करें असम में भाजपा सरकार- एग्जिट पोल
, सोमवार, 16 मई 2016 (18:45 IST)
नई दिल्ली। यदि एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो असम में अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। हालांकि वास्तविकता का खुलासा तो 19 मई को होनी वाली मतगणना के बाद ही चलेगा। 
गौरतलब है कि 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने असम गण परिषद के साथ गठजोड़ किया है। यदि असम में भाजपा की सरकार बनती है तो यह पहला मौका होगा जब पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की सरकार बनेगी। यहां भाजपा ने बांग्लादेशी मुसलमान बनाम असमी अस्मिता को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था। 
 
एबीपी न्यूज के सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन को असम में 81 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस महज 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यूडीएफ को यहां 10 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। 
 
आज तक एक्सिस सर्वे में भी भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 79 से 93 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 26 से 33 सीटें हासिल कर सकती है। यूडीएफ को 6 से 10 सीटें जबकि अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेशी के मारे जाने के बाद 7 बीएसएफ कर्मी निलंबित