Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाली नोटों का सरगना अब्दुल सलाम भारत के हवाले

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fake
नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:56 IST)
नई दिल्ली। सऊदी अरब ने जाली नोटों के गिरोह के सरगना अब्दुल सलाम को गुरुवार को भारत वापस भेज दिया। यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके पहुंचने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
अब्दुल सलाम उर्फ पोडी सलाम केरल के मलप्पुरम का रहने वाला है। कोच्चि के नेदुम्बस्सरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा आबिद चुल्लीकुलवन हसन के पास से जब्त किए गए 9.75 लाख रुपए मूल्य के जाली नोटों की तस्करी के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।
 
एनआईए ने 13 जुलाई 2014 को इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था और 23 जुलाई 2015 को अब्दुल सलाम सहित 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विमान में अश्लील हरकत करने पर भारतीय हिरासत में