Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Farmer Protest : दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए DMRC ने मेट्रो के लिए जारी की गाइडलाइन

हमें फॉलो करें Farmer Protest : दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए DMRC ने मेट्रो के लिए जारी की गाइडलाइन
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (21:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी।
 
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी।
 
दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने ट्विटर पर कहा कि दोपहर 2 बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।
 
इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को ट्रेनें दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी।
 
किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले 5 राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी। दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेल से फोन करने पर फंसे लालू प्रसाद यादव, बंगले से RIMS में कराए गए शिफ्ट