Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MSP पर किसानों ने तय किए 5 नाम, सरकार से करेंगे बात

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 5 लोगों के नाम तय किए गए हैं। इनमें गुरनामसिंह चढूनी, शिवकुमार कक्का, बलवीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले के नाम हैं।

हमें फॉलो करें MSP पर किसानों ने तय किए 5 नाम, सरकार से करेंगे बात
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (16:32 IST)
नई ‍दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) पर सरकार से बात करने के लिए शनिवार को 5 किसान नेताओं के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि आंदोलन को समाप्त करने संबंधी घोषणा अभी नहीं हुई है। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 5 लोगों के नाम तय किए गए हैं। इनमें गुरनामसिंह चढूनी, शिवकुमार कक्का, बलवीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले के नाम हैं। किसानों की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। 
 
किसान मोर्चा द्वारा तय किए गए पांचों नेता एमएसपी के मुद्दे पर सरकार से बात करेंगे। दरअसल, कृषि कानून रद्द करने के बाद अब किसान एमएसपी के मुद्दे पर अड़े हुए हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में बातचीत के लिए किसान नेताओं के नाम मांगे गए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

य‍ह Wedding Card है और चिड़िया का घोंसला भी, देखि‍ए क्‍यों चर्चा में है यह शादी का कार्ड