Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूरे हुए किसान आंदोलन के 7 माह, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन 4 घंटे के लिए बंद...

हमें फॉलो करें पूरे हुए किसान आंदोलन के 7 माह, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन 4 घंटे के लिए बंद...
, शनिवार, 26 जून 2021 (07:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर येलो लाइन पर शनिवार चार घंटे के लिए 3 मुख्य स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को किसानों के आंदोलन को 7 महीने पूरे हो जाएंगे।
 
दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं।
 
डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, 'दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, शनिवार को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई को नहीं मिली राहत, अनलॉक की श्रेणी 3 में ही रहेगी आर्थिक राजधानी