Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Advertiesment
Delhi
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित इंदिरा कॉलोनी के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के मुताबिक उन्हें देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
 
इलाके की 10 से 12 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। आग पर तड़के 4 बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार, बीएसएफ ने मादक पदार्थ बरामद किए