Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्‍या पहुंचे फिजी के उप प्रधानमंत्री, रामलला के किए दर्शन

हमें फॉलो करें अयोध्‍या पहुंचे फिजी के उप प्रधानमंत्री, रामलला के किए दर्शन

संदीप श्रीवास्तव

अयोध्या , शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (19:36 IST)
Fiji's Deputy Prime Minister Biman Prasad reached Ayodhya : अयोध्या पहुंचे फिजी के उप प्रधानमंत्री बीमान प्रसाद। उन्‍होंने यहां श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं राम नगरी आया। ये भारत और फिजी के संबंधों को और मजबूत करेगा। भारत से फिजी का पुराना संबंध है। इसी बीच श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे भी सपत्नीक अयोध्‍या पहुंचे और उन्‍होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

फिजी के उप प्रधानमंत्री बीमान प्रसाद अयोध्या पहुंचे। यहां उन्‍होंने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने अयोध्या में वाल्‍मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब ब्रिटिश राज में भारतीय मूल के लोगों को ले जाया गया था, तब वे लोग रामायण व गीता साथ लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे जो हिन्दू समाज के लोग हैं, उन्होंने रामायण का प्रचार-प्रसार किया।

उन्होंने कहा कि फिजी में आज भी छोटी-छोटी रामायण की मंडलियों के द्वारा रामायण की चौपाइयों का मंदिर में पाठ किया जाता है। जब श्रीरामजन्मभूमि की बात आती है तो हमारे हिन्दू व सनातन धर्म के मानने वाले लोगों के दिल और दिमाग़ में अयोध्या हर समय रहता है। उन्होंने कहा, हमारा देश बहुजातीय व बहु धार्मिक देश है, लेकिन फ़िर भी दीपावली के त्‍योहार पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
webdunia

उन्होंने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं रामनगरी आया और श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा, ये भारत और फिजी के संबंधों को और मजबूत करेगा। भारत देश से फिजी का पुराना संबंध है। अयोध्या दौरे से हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं।

श्रीलंकाई सांसद ने किए रामलला के दर्शन : लंकापति दशानन रावण की लंका से सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे सपत्‍नीक अयोध्‍या पहुंचे। उन्‍होंने यहां श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। श्रीलंकाई सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 वर्ष बाद भगवान रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पहले भगवान श्रीराम टेंट में विराजमान थे।

लेकिन अब दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हैं। सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि विश्व के  सबसे बेहतरीन मंदिरों में से एक है यह राम मंदिर। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के पुत्र हैं लक्ष्मण नमल राजपक्षे।
webdunia

मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी : मौनी अमावस्या पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया और अपने आराध्य के दर्शन किए। माना जाता है कि मौनी अमावस्या पर सरयू में स्नान से सभी प्रकार के भय और मानसिक तनाव दूर हो जाते हैं और ज्ञान में वृद्धि होती है।

मौनी अमावस्या पर अधिकतर श्रद्धालु मौन रहकर स्नान करते हैं और दान देते हैं। इसको देखते हुए सरयू घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरयू नदी के घाट और संबंधित दर्शन क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है और उसके अनुरूप ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। मधुबन सिंह, एसपी सिटी अयोध्या ने बताया कि मौनी अमावस्या के लिए इस पर्व में सरयू नदी के किनारे बहुत से स्नानार्थी आते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी और सोनिया गांधी की मुलाकात, स्पीकर के कमरे में चाय पर चर्चा