Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्ममेकर अविनाश दास हिरासत में, गृहमंत्री अमित शाह पर किया था विवादित ट्वीट

Advertiesment
avinash das
होम मिनिस्टर अमित शाह की फोटो गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के साथ शेयर करने मामले में गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस ने मुंबई से अविनाश दास को हिरासत में लिया है।

उन्होंने अमित शाह की एक तस्वीर पूजा सिंघल के साथ ट्विटर पर पोस्ट की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अविनाश दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है। बता दें कि दास अपने ट्वीट को लेकर अक्‍सर विवाद में रहते हैं। वे अक्‍सर कोई ऐसी टिप्‍पणी करते हैं, जिस से सोशल मीडिया में विवाद होते रहे हैं।

कौन है अविनाश दास?
दास का जन्म दरभंगा, बिहार में हुआ है। प्राथमिक शिक्षा भी वहीं से हुई। इसके बाद वे पढ़ाई के रांची आ गए। वे मोहल्‍ला नाम से एक ब्‍लॉग भी चलाते थे। वे पत्रकार भी रहे हैं और हाल ही में अनारकली ऑफ़ आरा नाम की फिल्‍म भी बनाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में भी डिजिटल ड्रग खतरे की घंटी, जानें कैसे युवा और बच्चे बन रहे शिकार?