Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

दिल्ली के किराड़ी में कपड़े में गोदाम में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें fire in Delhi
, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (07:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि आग देर रात साढ़े बारह बजे इन्द्र इन्क्लेव की एक इमारत की पहली मंजिल पर लगी। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
हादसे के समय लोग सो रहे थे। आग लगने पर इन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं लग सका है.
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आग की 2 बड़ी घटनाओं में 47 लोगों की जान जा चुकी है। 8 दिसंबर को दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से 44 कामगारों की मौत हो गई थी। 15 दिसंबर को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक रिहाइशी इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 बुजुर्ग महिलाओं की जलकर मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपकी गाड़ी नहीं दे रही है बेहतर माइलेज तो अपनाएं ये 5 तरीके