sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक सैनिकों ने पांच बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें LoC
जम्मू , बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (09:47 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पांच बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास जम्मू में 10 सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जिसके चलते भातीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
पाकिस्तानी सैनिकों ने बीते दो दिन में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का नौ बार उल्लंघन किया है। उनकी ओर से हुई गोलाबारी में एक जवान मामूली रूप से जख्मी हुआ है।
 
पाकिस्तानी सैन्य टुकड़ियों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के झांगर, कलसैन और मकरी को निशाना बनाया। उन्होंने मोर्टार गोले दागे, स्वचालित हथियारों और छोटे हथियारों का उपयोग किया। उन्होंने जम्मू जिले के पल्लनवाला जिले के गिरीयाल, पालटन, दामानू, छानी और पल्लनवाला क्षेत्रों तथा पूंछ जिले के बालनोई और कृष्णगाटी को भी निशाना बनाया।
 
रक्षा और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पूंछ जिले के बालनाई और कृष्णगाटी सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार गोले दागे। पाकिस्तानी सैन्य टुकड़ी ने मंगलवार को चार बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया था और पुंछ जिले के सैजियां, शापुर-केरनी, मंडी और केजी सेक्टर में भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार गोले दागे। इसमें पांच नागरिक घायल हो गए और कई दुकानें जल गईं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्य नडेला का वेतन 117 करोड़ रुपए