Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने सीमा पर गांवों को बनाया निशाना

Advertiesment
firing on village
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ और सांबा जिले में कई सीमा चौकियों और 60 से ज्यादा बस्तियों पर पूरी रात भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार बम भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक गिरे।
 
पाकिस्तान की ओर से संघषर्विराम उल्लंघन की ताजा घटना के चलते सीमाई गांवों के करीब 10,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या से होने वाले इस संघर्ष विराम उल्लंघन में चार जवानों और एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए।
 
कठुआ के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार की रात 11 बजे से कठुआ में 50 गांवों और कई सीमा चौकियों को निशाना बनाया गया और आज सुबह चार बजे फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।
 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी इतनी तेज है कि मोर्टार के गोले भारतीय क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर भीतर तक गिरे हैं।
 
चौधरी ने बताया कि 82 एमएम के मोर्टार के गोले हीरानगर सेक्टर के शेरपुर, चकरा, लछीपुर और लोंदी इलाके में गिरे हैं। ये सभी इलाके भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi