Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

NDA से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले बैच ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर रचा इतिहास

Advertiesment
हमें फॉलो करें NDA

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पुणे (महाराष्ट्र) , शुक्रवार, 30 मई 2025 (09:55 IST)
First batch of 17 women cadets graduate from NDA: पुणे (Pune) स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले जत्थे ने शुक्रवार को 300 से अधिक पुरुष कैडेट के साथ 'पासिंग आउट परेड' (passing out parade) में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। एनडीए में पुरुष और महिला कैडेट का यह पहला सह-शिक्षा बैच है। कैडेट त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी के खेत्रपाल परेड ग्राउंड (Khetrapal Parade Ground) में 'अंतिम पग' से गुजरे जिसे व्यापक रूप से नेतृत्व का उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है।
महिला कैडेट का पहला बैच : यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा 2021 में उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद महिलाओं को रक्षा अकादमी में आवेदन करने की अनुमति दिए जाने के बाद महिला कैडेट का पहला बैच 2022 में एनडीए के 148वें पाठ्यक्रम में शामिल हुआ। पूर्व सेना प्रमुख और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह 'पासिंग आउट परेड' के निरीक्षण अधिकारी थे। अकादमी के कैडेट कैप्टन उदयवीर नेगी ने 148वें पाठ्यक्रम की परेड की कमान संभाली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट