Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में आग, करोड़ों की 30 से ज्यादा नावें जलकर खाक, साजिश या हादसा?

हमें फॉलो करें Harbor Fire
, सोमवार, 20 नवंबर 2023 (08:35 IST)
Photo : social media
Visakhapatnam Fishing Harbor Fire : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में मौजूद फिशिंग हार्बर में सोमवार को आग लगने का बड़ा हादसा हो गया। यहां फिशिंग हार्बर पर भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से बंदरगाह पर खड़ी 30 से ज्यादा मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना रविवार देर रात को हुई। सोमवार तड़के तक आग ने भीषण रूप ले लिया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नावों को जलते हुए देखा जा सकता है।
बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। मछुआरों ने बताया कि आग लगने की शुरुआत एक नाव से हुई, जो देखते ही देखते अन्य नावों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से इसलिए फैली, क्योंकि जिस नाव पर आग लगी, उसके आस-पास अन्य नावों ने लंगर डाला हुआ था। इसने आग को तेजी से फैलने में मदद की। ज्यादातर नावें लकड़ी से बनी हैं या फिर उनमें प्लास्टिक था, जिससे आग और फैली।

क्यों लगी आग : आग लगने की इस घटना के पीछे एलपीजी सिलिंडर बताया जा रहा है। नावों पर रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हुआ। इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडरों के फटने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। सिलिंडरों के फटने के बाद आग लगने की शुरुआत हुई, जो देखते ही देखते 30 नावों को राख करके चली गई। हालांकि, अभी भी ये समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एलपीजी सिलिंडर में धमाके किस वजह से हुए।

एक नाव की कीमत 40 लाख : टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के आनंद रेड्डी ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए चार से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मछुआरों ने कहा कि आग की वजह से मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नावें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। एक नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपए है। पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद वे आग लगने के सही कारणों का पता लगाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।
Edited by navin rangiyal


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अन्य राज्यों का मौसम