Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल में बाढ़ का कहर, प्रधानमंत्री ने किया 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान, राहुल गांधी ने की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Flood in Kerala
, शनिवार, 18 अगस्त 2018 (11:58 IST)
केरल में 10 दिन से भारी बारिश और बाढ़ के चलते हालात बेहद बदतर हो गए हैं। लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 3 लाख लोग बेघर बताए जा रहे हैं। सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में मुख्यमंत्री विजयन सहित तमाम आला अधिकारियों के साथ मंथन किया और बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।
webdunia

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। करीब 2 लाख 23 हजार लोगों को 1500 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोच्चि में मुख्यमंत्री विजयन सहित तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक की और बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह, सिद्धू के बहाने पाकिस्तान ने की यह घटिया हरकत