Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, तापमान लुढ़का

Advertiesment
हमें फॉलो करें fog in Delhi NCR
नई दिल्ली , बुधवार, 30 नवंबर 2016 (08:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से आज तड़के सड़कों पर कम दृश्यता कम होने की वजह से हवाई, सड़क और रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा। 
 
दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के इलाकों में पारा लुढ़कने के समाचार है। 
 
राजधानी दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर धुंध की वजह से यातायात काफी धीमा रहा। इसके अलावा दिल्ली उतरने वाली कई उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई। इस वजह से कई ट्रेनें भी समय से देरी से चल रही है। 
 
अधिकारियों ने बताया, 'कोहरे की वजह से 18 से अधिक विमानों के परिचालन में देरी हुई। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई जबकि तीन घटे बाद दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। आर्द्रता 98 फीसद दर्ज की गई।'
 
अधिकारी ने बताया, 'यह इस बार के ठंड के मौसम का पहला घना कोहरा है...दिन में आसमान के साफ रहने और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।' न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे की वजह से पटना, रांची, हावड़ा, भुवनेश्वर और अन्य जगहों से दिल्ली आने वाली 50 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। एक अधिकारी ने कहा, 'ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से चल रही है।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंक अधिकारी भाई से रुपए बदलवाने आया था, 21 लाख समेत गिरफ्तार