shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कोहरे की चादर, 38 रेलगाड़ियां देरी से

Advertiesment
Fog in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह घने कोहरे से सड़क, रेल और वायु यातायात प्रभावित हुआ और इसकी वजह से 38 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं तथा 15 रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया गया।
 
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में सुबह वायु की गुणवत्ता काफी खराब रही और 10 बजे तक यह आंकड़ा 393 था। मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत रहा।
 
दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका से नाराज हुआ जापान