Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 21 मरे, 100 से ज्यादा ट्रेनों पर असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें fog in North India
नई दिल्ली , गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (10:07 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हवाई, रेल और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा। कोहरे की वजह से 100 से अधिक ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 15 विमान सेवाएं भी इससे प्रभावित रही।
 
उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हरियाणा में ठंड की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश में बुधवार को ठंड से 15 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में भी कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। 
 
आज सुबह दिल्ली के पालम पर दृश्यता लगभग शून्य रह गई। अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। सात घरेलू विमान सेवाओं के समय में बदलाव किया गया और दो को रद्द करना पड़ा।
 
कोहरे से रेल यातायात बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली आने वाली राजधानी समेत कई अन्य प्रमुख गाड़ियां कई-कई घंटों की देरी से चल रही है। 94 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है, 16 के समय में बदलाव किया गया और दो को रद्द करना पड़ा।
 
सड़क यातायात पर भी कोहरे का काफी असर देखा गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर काम चलाना पड़ा। कई इलाकों में कोहरे का सड़क यातायात पर बहुत असर रहा।
 
मौसम विभाग ने अभी कई दिन कोहरे का असर बने रहने की चेतावनी दी है। कोहरे के साथ-साथ मौसम में आज ठंडक भी बढ़ी। सुबह के समय हल्की हवा भी चल रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल विधानसभा में नोट बंदी के खिलाफ प्रस्ताव स्वीकार