Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तीसरे दिन भी रेल और हवाई यातायात बाधित

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तीसरे दिन भी रेल और हवाई यातायात बाधित
नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016 (10:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में धुंध का असर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी छाया रहा जिसके चलते हवाई और रेल यातायात पर खासा प्रभाव पड़ा।
 
कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह नौ अंतरराष्ट्रीय और 15 घरेलू विमान सेवाओं पर असर पड़ा। कोहरे के कारण  रेल यातायात खासा प्रभावित हुआ है और इसकी वजह से 67 रेलगाड़ियां कई घंटो की देरी से चल रही हैं। 30 रेलगाडियों  के समय में परिवर्तन किया गया और दो रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा।
 
हालांकि आज सुबह बहुत अधिक ठंड नहीं थी और धूप जल्दी निकलने से कई इलाकों में कोहरा जल्दी छंट गया।

गहरी धुंध के कारण वाहन भिड़े, 14 लोगों की मौत : पंजाब में फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह गहरी धुंध के बीच स्कूली शिक्षकों को ले जा रहे 1 वाहन और सामने से आ रहे 1 ट्रक के बीच भिड़ंत होने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना यहां से लगभग 10 किलोमीटर दूर चांदमारी गांव के निकट हुई जिसमें 1 वाहन में सवार कुल 15 में से 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विभिन्न स्कूलों के 13 शिक्षक तथा वाहन चालक हैं। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
 
स्थानीय लोगों ने मौके पहुंचकर हताहतों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर में लेह सबसे ठंडी जगह : जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह का तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण यह इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान हो गया है। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान का शून्य से नीचे गिरना जारी है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लेह के लोगों ने गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात काटी, क्योंकि यहां पारा शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम चला गया था। कश्मीर डिवीजन में रात का तापमान गुलमर्ग के स्काई-रिसॉर्ट को छोड़कर अन्य जगहों पर शून्य से नीचे चला जा रहा है। राज्य में अभी इस सप्ताहांत तक शुष्क मौसम बना रहेगा। 
 
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का पारा गुरुवार रात शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में स्थित कूपवाड़ा क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम के हिल रिसॉर्ट में पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमीशन लेकर बदल रहे थे पुराने नोट, आयकर अधिकारियों के शिकंजे में...