ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी मुद्रा भंडार 389 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Foreign exchange reserves
, शनिवार, 22 जुलाई 2017 (18:08 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.68 अरब डॉलर  बढ़कर 389.06 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 7  जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 16.19 करोड़ डॉलर घटकर 386.38 अरब डॉलर पर रहा  था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े  घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.68 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी के कारण विदेशी मुद्रा  भंडार बढ़ा है। गत 14 जुलाई को विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 364.91 अरब डॉलर पर रही।
 स्वर्ण भंडार 20.35 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 
 
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास आरक्षित निधि 27 लाख डॉलर बढ़कर  2.32 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर  पर पहुंच गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चांदी 600 रुपए चमकी, सोना स्थिर