Publish Date: Fri, 10 Dec 2021 (19:26 IST)
Updated Date: Fri, 10 Dec 2021 (19:29 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 3 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.78 अरब डॉलर घटकर 635.90 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 2.71 अरब डॉलर कम होकर 637.68 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 3 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.48 अरब डॉलर घटकर 573.18 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 40.7 करोड़ डॉलर कम होकर 38.41 अरब डॉलर पर आ गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर चढ़कर 5.18 अरब डॉलर पर रहा।(वार्ता)