Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#webviral विदेशी लड़कियां बन रही हैं मूर्ति, दिल्ली में बनीं सजावटी सामान

Advertiesment
हमें फॉलो करें foreign girls
दिल्ली में एक ऐसा ट्रेंड बढ़ रहा है जिसमें विदेशी मॉडल सजावटी सामान बन खास इवेंट्स की शोभा बढ़ा रही हैं। खासतौर पर विदेशी लड़कियों को इस काम के लिए लिया जा रहा है जिन्हें भारत की लड़कियों के मुकाबले कहीं अधिक पैसे दिए जाते हैं। दिल्ली में काफी बढ़ चुका यह ट्रेंड इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

 
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
ये लड़कियां कभी शैंपेन टेबल होती हैं तो कभी जीती जागती मूर्तियां। इन्हें कई घंटों तक लगातार एक ही पोज में खड़ा या बैठा होना पड़ता है जैसे निर्जीव चीजों से आशा की जाती है। 
 
कभी कभी नशे में धुत लोग इन्हें आश्चर्य से देखते रहते हैं परंतु अच्छे पैसों के लिए ये सब सहने को तैयार हैं। कुछ लड़कियों के अनुसार पढ़ाई पूरी न कर पाने के बाद इतने अच्छे पैसे कमाने का ये अच्छा जरिया है। 
 
एक लड़की की कमर पर एक चौड़ी प्लास्टिक डिक्स बांध दी गई जिसमें कॉकटेल ग्लास अटैच थे। इससे कभी कभी उनकी त्वचा पर निशान बन जाते हैं परंतु इन्हें इतना फर्क नहीं पड़ता। 
webdunia

फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया  
एक घंटे इस तरह खड़े रहने के इन लड़कियों को 8,000 से 20,000 तक मिल जाते हैं। दिल्ली, नोएडा और गुडगांव में इन सजावटी लड़कियों का चलन शादियों में सजावट के लिए जोरों पर है। मुंबई और बैंगलोर में भी इस चलन की थोड़ी झलक मिलने लगी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेजुएला में खाद्य संकट, लूट के बीच दुकानें बंद