Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला सशक्‍तीकरण की गूंज के बीच विदेश मंत्रालय का 'बिटिया' कैलेंडर

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली , मंगलवार, 2 दिसंबर 2014 (18:40 IST)
- शोभना जैन
 
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने 'जन कूटनीति' (पब्लिक डिप्लोमेसी) की पहल बतौर अगले वर्ष के लिए अपना नया कैलेंडर 'बिटिया' को समर्पित किया है। विदेश सचिव सुजाता सिंह ने सोमवार को यह 'टेबल कैलेंडर' जारी किया। महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं महिला विदेश सचिव नीत विदेश मंत्रालय की आम आदमी के सरोकारों से जुड़ी इस पहल का जन साधारण ने स्वागत किया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने अपने ट्वीट के जरिए वर्ष 2015 के लिए विदेश सचिव सुश्री सुजाता सिंह द्वारा 'बिटिया' पर यह डेस्क कलेंडर जारी किए जाने की जानकारी दी। बालिका कल्याण कार्यक्रमों से जुड़ी एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता के अनुसार, जब देशभर मे 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल स्वच्‍छता अभियान' जैसे आंदोलनों के जरिए जनजागरूकता लाए जाने पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में विदेश मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ आम आदमी के सरोकारों पर  पर ऐसे प्रयासों से निश्चित तौर पर दुनियाभर में भारत में बच्चियों के कल्याण कार्यक्रमों  पर जाता है उन्होंने कहा, वर्ष 2011 की जन गणना के अनुसार भारत में 1000 पुरुषों के अनुपात में 914 महिलाएं थीं। 
 
पिछले दशक में बहुत छोटी उम्र के लड़कों में अनुपात  में लड़कियों की संख्या और घटी है, अब लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 945 से घटकर 927 हो गई है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता ने भी इस 'जन कूटनीति' पहल का स्वागत करते हुए कहा, आंकड़ों के अनुसार प्राइमरी स्कूल स्तर पर भारत में हर वर्ष लगभग 6 करोड़ बच्चियां दाखिला लेती हैं लेकिन पांचवीं कक्षा तक आते-आते यह संख्या घटकर 2 करोड़ तीस लाख के लगभग ही रह जाती है। इन हालात में ऐसी 'जन कूटनीति' पहल से निश्चय ही जनचेतना लाने में सहयोग मिलता है और हालात बेहतर होने की उम्मीद बंधती है। 
 
गौरतलब है कि गत वर्ष मार्च में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विदेश मंत्रालय  ने 'नारीत्व के सम्मान स्वरूप' भारत की महिला पत्रकारों की अग्रणी संस्था इंडियन वुमेन प्रेस कॉर्प्स आई। डब्‍ल्यू पीसी के साथ मिलकर एक विशेष समारोह किया था। विदेश सचिव सुजाता सिंह की पहल पर हुए उस समारोह में बड़ी तादद में महिला पत्रकारों के साथ विदेश मंत्रालय की महिला अधिकारियों के साथ भारत में नियुक्त अनेक देशों की महिला राजदूत और महिला उच्चायुक्त शामिल हुई थीं।
 
इस मौके पर विदेश मंत्रालय की 'जन कूटनीति' पहल बतौर 'इंडियन वुमेन' नाम से एक पुस्तक भी जारी की गई जो कि भारतीय नारी के अनथक परिश्रम और साहस के जज्बे को सलाम थी, जिसमें  स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर से लेकर बॉक्सर मेरीकॉम  और  भारतीय विदेश सेवा की पहली महिला अधिकारी सीबी मुथम्मा की गौरवगाथा शामिल थी। (वीएनआई)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi