Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेश सचिव को हटाने पर भाजपा ने दी सफाई

हमें फॉलो करें विदेश सचिव को हटाने पर भाजपा ने दी सफाई
नई दिल्ली , गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (16:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश सचिव सुजाता सिंह को हटाए जाने के फैसले का बचाव करते हुए गुरुवार को कहा कि यह सरकार का अधिकार है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि मुझे इसमें हायतौबा मचाने की कोई वजह नजर नहीं आती है। सरकार के पास अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले की सरकारें भी इस तरह के फैसले करती रही हैं। यह फैसला किसी राजनीति से प्रेरित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने विदेश सचिव सुजाता सिंह को उनका कार्यकाल समाप्त होने से 8 महीने पहले ही बुधवार को हटा दिया। उनकी जगह अमेरिका में भारतीय राजदूत एस. जयशंकर को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

लेकिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता किसी भी मुद्दे को राजनीतिक रंग दे सकते हैं। वे ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति करते हैं, जहां इसके लिए कोई जगह नहीं होती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi