Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, बेटे राजवीर ने मुखाग्नि दी

हमें फॉलो करें पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, बेटे राजवीर ने मुखाग्नि दी
, सोमवार, 23 अगस्त 2021 (17:10 IST)
हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के 2 बार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का यहां नरौरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे राजवीर ने उन्‍हें मुखाग्नि दी।

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा गांव में हुआ। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मंत्री उमा भारती, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री यानी कि केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद थे। अंतिम समय तक कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रही।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधान भवन और प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी रखा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ में ही मौजूद हैं। वह रातभर यहीं रुके थे।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार की रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वे 89 वर्ष के थे। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक रामभक्त का दूसरे को अभूतपूर्व सम्मान