Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब ताजमहल में लिजिए मुफ्त इंटरनेट सर्फिंग का मजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Taj Mahal
आगरा। प्रेम की अदभुत मिसाल ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले पर्यटक अब इसकी सुंदरता निहारने के साथी ही परिसर में मुफ्त इंटरनेट सर्फिंग का भी लुफ्त उठा सकेंगे।
 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सहयोग से ताजमहल परिसर में पर्यटकों के लिए 30 मिनट की फ्री वाई फाई सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केन्द्र सरकार की पहल पर डिजिटल प्रोग्राम के तहत ताजमहल परिसर में पर्यटकों के लिए 30 मिनट की फ्री वाई फाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अतिरिक्त समय के लिए 30 रुपया प्रति घंटे की दर से चार्ज किया जाएगा।
 
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सहयोग से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस सेवा को आगामी 16 जून से पर्यटकों के लिए यह सेवा उपलब्ध करा रही है। इस सिलसिले में बीएसएनएल दिल्ली के अधिकारियों ने ताज परिसर का दौरा किया।
 
सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस सेवा का उद्घाटन करने की सहमति दे दी है। 
 
पर्यटकों को ताज परिसर में 30 मिनट के लिए वाई फाई सेवा फ्री में उपलब्ध करायी जायेगी। वाई फाई सेवा को शीघ्र ही आगरा शहर के अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों स्कूल, कालेजों और रेलवे स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 
यह सेवा अभी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर केवल उपलब्ध है। इसके बाद फतेहपुर सीकरी में इस सेवा को उपलब्ध कराया जायेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi