Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खतरनाक डॉनों के मजाकिया नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Underworld don
, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (14:37 IST)
पप्पू पेजर, चुन्नू हटेला, खतरनाक डॉनों के ऐसे मजाकिया नाम आपने अक्सर फिल्मों में सुने होंगे, ये नाम हकीकत  के काफी करीब होते हैं। जितने खतरनाक ये डॉन होते हैं, उतने ही मजाकिया इनके नाम होते हैं।  जैसे छोटा राजन, छोटा  शकील, रावन, ताहिर टकल्या, छोटा शकील। ऐसे ही कुछ नाम है। इन अपराधियों के नाम के पीछे एक कहानी है। ऐसे  मजेदार नामों का यह फायदा होता है कि लोग ऐसे नामों को भूल नहीं पाते हैं। 
 
छोटा राजन और नाना : अब हाल ही में गिरफ्तार हुए छोटा राजन के नाम को देखिए। कभी दाऊद का सबसे खास आदमी  और अब बड़ा दुश्मन बन चुका छोटा राजन का असली नाम राजीव सदाशिव नि‍खल्जे है। दरअसल अपने अपराधी जीवन  की शुरुआत राजीव ने राजन नायर के साथ की थी, जिसे बड़ा राजन कहा जाता था।

राजीब बड़ा राजन की गैंग का सबसे  भरोसेमंद आदमी था। बड़े राजन की हत्या के बाद राजीव निखल्जे ने उसकी पूरी गैंग को संभाला। इससे उसका नाम 'छोटा  राजन' पड़ गया। छोटा राजन को उसकी गैंग के साथी प्यार से नाना कहकर भी बुलाते थे। कई मामलों में तो इन गैंगस्टर  के नाम पुलिस ने उनकी आदतों, जन्म स्थान और चाल-ढाल पर रख दिए।  
 
मुच्छड़ और हाजी साहब : वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहीम को बड़ी-बड़ी मूंछों के कारण मुच्छड़ बुलाया जाता है। हालांकि दाऊद को इस नाम से उसके करीबी ही पुकारते हैं। दाऊद को एक और नाम हाजी साहब कहकर भी बुलाते थे। 
 
  
फहीम मचमच :  मुंबई में प्रॉपर्टी रीडिवेलपर का काम करने वाला फहीम सबसे पहले 2003 में तब चर्चा में तब उसने  मुंबई के एक बड़े बिल्डर से जबरन वसूली करने की कोशिश की थी। हफ्ता वसूली का काम करने वाला फहीम बातें करता  है। इसी आदत की वजह से उसे 'मचमच' नाम मिला। फहीम दाऊद के गैंग में जबरन वसूली का काम देखता है।
 
ताहिर टकल्या: दाऊद इब्राहिम के लिए काम करने वाले ताहिर मर्चेंट उर्फ ताहिर टकल्या को गिरफ्तार करने के बाद यूएई से भारत लाया गया था। ताहिर को यह नाम उसे गंजे सिर की वजह से मिला था। वह गंजा था, इसीलिए लोग उसे टकल्या बुलाने लगे। 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों नें टकल्या का अहम हाथ था।
 
डैडी : 1980 के दशक में दाऊद इब्राहिम के विरोध में अपना हिन्दू अंडरवर्ल्ड गैंग बनाने वाले अरुण गवली को उसके गैंग में नए शामिल होने वाले लड़के 'डैडी' कहकर बुलाते थे। पूर्व विधायक गवली को नए लड़कों से मिला यह नाम बहुत पसंद था।
अगले पन्ने पर, दाऊद का सबसे खास, ऐसे पड़ा नाम..
 
 

छोटा शकील : दाऊद इब्राहीम की गैंग का सबसे खास सदस्य छोटा शकील। बताया जाता है कि दाऊद छोटा शकील को अपना दाहिना हाथ मानता है। छोटा शकील को उसका नाम मिलने के पीछे दो कहानियां हैं  शकील को उसकी कम हाइट की वजह से यह नाम मिला था। साथ ही, 1980 के दशक में मुंबई में एक और गैंगस्टर था, जिसका नाम लंबू शकील था, इसलिए दाऊद के शकील का नाम छोटा शकील रख दिया गया।
webdunia
इकबाल मिर्ची : इकबाल मेमन को इकबाल मिर्ची के नाम से भी जाना जाता है। इकबाल एक समय दक्षिण मुबंई में स्वादिष्ट कीमा और मसालेदार मीट बेचा करता था। इसके बाद उसने लाच मिर्च की दुकान खोली। इसलिए डी कंपनी के इस सदस्य का नाम इकबाल मिर्ची पड़ा।  
 
टाइगर मेमन : 1993 मुंबई धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक और आज के समय में दाऊद इब्राहीम का सबसे विश्वासपात्र। इबाहीम का नाम टाइगर पड़ने के पीछे भी एक कहानी है। इब्राहीम किसी चीते की तरह तेज़ और बहादुर था एक बार तस्करी के माल से भरी कार को वन वे में 100 से भी अधिक गति में भागकर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहने की वजह से उसका नाम टाइगर पड़ा।
 
रावन : गैंगस्टर अमर नाइक को रावन कहा जाता था। बताया जाता है कि वह छुपने के भेष बदलने में माहिर था, इसके लिए उसे रावन कहा जाता था। अमर नाइक चिंचपोकली में अपनी गैंग चलाता।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi