Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुलाम नबी आजाद ने खोले पत्ते, जल्द बनाएंगे नई पार्टी

हमें फॉलो करें गुलाम नबी आजाद ने खोले पत्ते, जल्द बनाएंगे नई पार्टी
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (23:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे और उसकी पहली इकाई जम्मू कश्मीर में बनाई जाएगी।
कांग्रेस से शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले आजाद ने कहा कि मैं कोई राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए अभी जल्दबाजी में नहीं हूं, लेकिन जम्मू कश्मीर में चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, मैंने वहां जल्द ही एक इकाई गठित करने का फैसला किया है।
 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे आजाद ने अपनी नई पार्टी के गठन पर और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। अपने इस्तीफे पर कोई भी चर्चा छेड़े जाने से इनकार करते हुए आजाद ने कहा कि मैंने इस निर्णय के बारे में काफी सोच-विचार किया तथा इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Twin Tower : टि्वन टॉवर ढहाने के दौरान विमानों के लिए अनुपलब्ध रहेगा 1.8 KM हवाई क्षेत्र