Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई हवाई अड्डे पर 16 किलोग्राम सोने के साथ दो गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मुंबई हवाई अड्डे पर 16 किलोग्राम सोने के साथ दो गिरफ्तार
नई दिल्ली , शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (17:46 IST)
नई दिल्ली। यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) से एक विमान से उड़ान भरने के बाद मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने पर दो यात्रियों से कथित तौर पर करीब 16 किलोग्राम सोना बरामद किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुई जब सीआईएसएफ के जवानों ने दो यात्रियों को धरदबोचा जिनके बैग में कथित तौर पर सोना था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान एन. जाधव और पी.  जाधव के रूप में की गई है जिसे सीआईएसएफ ने आयकर विभाग के दस्ते को सौंप दिया। 
 
दस्ते ने दोनों को मुंबई जाने वाले विमान में सवार होने की अनुमति दे दी लेकिन साथ ही कहा कि वे मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वहां आयकर विभाग को इसकी सूचना देंगे। उन्होंने बताया कि 15.85 किलोग्राम सोना लेकर जा रहे दोनों व्यक्ति को मुंबई में उतरते ही आयकर विभाग ने हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संपत्ति विवाद में की नाबालिग भाई की हत्‍या