Publish Date: Thu, 15 Aug 2024 (11:14 IST)
Updated Date: Thu, 15 Aug 2024 (11:24 IST)
independence day 2024 : सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित करते हुए इसमें भारत के पारंपरिक द्वार निरूपित किए हैं।
इन द्वारों पर अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों जी, ओ, ओ जी, एल, ई से जो गूगल लिखा गया है उसमें प्रत्येक अक्षर पर एक एक द्वार को खूबसूरत डिजाइन के साथ दिखाया गया है।
गूगल इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश भी साझा किया जिसमें कहा गया, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस को समर्पित आज का डूडल वृंदा जावेरी ने बनाया है। भारत को 1947 में आज ही के दिन औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।'
इसमें कहा गया है कि भारत के लोग लगभग दो सदी की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों के अभाव के बाद स्वशासन और संप्रभुता की प्रबल इच्छा रखते थे।
संदेश में कहा गया है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से चलाया गया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और उनका बलिदान रंग लाया।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें