Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार ने लोकसभा में दिया यह जवाब...

हमें फॉलो करें साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार ने लोकसभा में दिया यह जवाब...
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (19:51 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि 2021 की पहली छमाही में सरकारी संस्थानों से संबंधित साइबर सुरक्षा की करीब 12000 घटनाएं घटीं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत में साइबर सुरक्षा की घटनाओं का पता लगाने और उन पर निगरानी रखने का काम भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) करता है।

उन्होंने कहा कि सीईआरटी ने 2020 में और 2021 में (जून महीने तक) साइबर सुरक्षा की क्रमश: 11,58,208 और 6,07,220 घटनाओं का पता लगाया। इनमें से 2020 में 54,314 घटनाएं और 2021 में (जून माह तक) 12001 घटनाएं सरकारी संस्थानों से संबंधित थीं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या देश में आ चुकी है Corona की तीसरी लहर? क्या बोले एक्सपर्ट्स