Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IB और RAW चीफ का बढ़ा कार्यकाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें IB और RAW चीफ का बढ़ा कार्यकाल
, गुरुवार, 27 मई 2021 (18:51 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के प्रमुखों के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
 
गुरुवार को रॉ के सेक्रेटरी सामंत कुमार गोयल और आईबी के निदेशक अरविंद कुमार के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 
सामंत कुमार गोयल 1984 बैच के पंजाब काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अरविंद कुमार भी इसी बैच के असम-मेघायल काडर के अधिकारी हैं। 
 
दोनों अधिकारी अब 30 जून, 2022 को रिटायर होंगे। खबरों के मुताबिक दोनों अधिकारियों के कामकाज और एजेंसियों के भविष्य को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार भी 20 से 22 फुट ऊंचा प्रकट हुआ अमरनाथ का हिमलिंग