Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'स्किल इंडिया' के ब्रांड एंबेसडर बने सचिन तेंडुलकर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sachin Tendulkar
नई दिल्ली , शनिवार, 9 अप्रैल 2016 (10:38 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपने महत्वाकांक्षी 'स्किल इंडिया' अभियान का नया चेहरा बनाया है। 
 
सरकार ने युवाओं तक पहुंच बनाने तथा कौशल विकास के महत्व के प्रति जागरुकता लाने के लिए सचिन को 'आई सपोर्ट स्किल इंडिया' अभियान के प्रचार से जोड़ा हैं। 
            
सचिन ने स्किल इंडिया के बारे में कहा कि जब मुझसे स्किल इंडिया के प्रचार के लिए कहा गया, तब मुझे यह महसूस हुआ कि यह किसी के व्यक्तिगत विकास के लिए काफी अहम है और हमें इसका महत्व समझना चाहिए।
 
कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी ने कहा,"सचिन हमारे समय की शानदार कहानियों में हैं और एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कौशल को सबसे अच्छे तरीके से परिभाषित करते हैं। वह वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय आइकन और ब्रांड है जिन्होंने अपने कौशल से क्रिकेट को नयी बुलंदियों तक पहुंचाया और पीढ़ियों को प्रेरणा दी।
 
उन्होंने कहा कि यह जरुरी है कि हम कौशल के लिए सम्मान पैदा करें और हमारे नए अभियान के पीछे यही विचार है। हमारा नया विचार समाज को जागरूक करने और कुशल भारत बनाने के लक्ष्य का हिस्सा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi