Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिर्फ 10 साल! खतरनाक स्तर तक नीचे चला जाएगा भूजल

हमें फॉलो करें सिर्फ 10 साल! खतरनाक स्तर तक नीचे चला जाएगा भूजल
, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (18:10 IST)
नई दिल्ली। यदि धरती के संसाधनों का बेतहाशा दोहन जारी रहा तो आबोहवा में बदलाव के कारण देश में अगले 10 वर्षों में 60 प्रतिशत भूजल खतरनाक स्तर पर नीचे चला जाएगा जबकि 25 प्रतिशत उपजाऊ जमीन बंजर होना शुरू हो जाएगी।
विश्व वन्य जीव कोष की 'जीवंत ग्रह' शीर्षक की 2016 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मानवीय गतिविधियों के कारण वैश्विक तापमान बढ़ने से वर्ष 2080 से 2100 तक खाद्यान्न उत्पादन में 10 से 40 प्रतिशत की कमी होने की आशंका है। इसके अलावा 70 प्रतिशत जलस्रोतों के प्रदूषित होने का खतरा है।
 
देश में साफ पानी में रहने वाली 70 प्रतिशत मछलियां लुप्त होने के कगार पर हैं जबकि 57 प्रतिशत उभयचर लुप्तप्राय हैं। वर्ष 1991 से अब तक 38 प्रतिशत दलदली क्षेत्र समाप्त हो चुके हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनील भारती बने जीएसएमए के अध्यक्ष