Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीसैट-6 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित

Advertiesment
हमें फॉलो करें जीसैट-6 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित
, रविवार, 6 सितम्बर 2015 (21:36 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि देश के नए संचार उपग्रह जीसैट-6 को अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।
इसरो ने कहा कि जीसैट-6 को 83 डिग्री पूर्व स्थित अपनी कक्षा में स्थापित किया गया और रविवार को सुबह इसे इनसैट 4ए, जीसैट 12, जीसैट 10 और आईआरएनएसएस1 सी के साथ कर दिया गया।
 
इसरो ने स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन से लैस जीएसएलवी डी6 रॉकेट के जरिए जीसैट-6 का 27 अगस्त को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्थल से सफल प्रक्षेपण किया था। प्रक्षेपण के बाद इसरो ने उपग्रह को सफलतापूर्वक अपनी कक्षा तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की और इसके एंटेना को सलफतापूर्वक लगा दिया।
 
इसरो द्वारा निर्मित जीसैट-6 भारत का जीसैट श्रृंखला में 25 वां भूस्थतिक संचार उपग्रह है। यह एस बैंड में पांच ‘स्पॉट बीम’ के जरिए संचार मुहैया करता है और इसके सी बैंड में एक राष्ट्रीय बीम सामरिक उपयोगकर्ताओं के लिए है।
 
इस उपग्रह की एक खास विशेषता इसका छह मीटर व्यास का एंटेना है। इसरो द्वारा तैयार किया गया यह सबसे बड़ा एंटेना है। इसरो के मुताबिक इस उपग्रह का जीवनकाल नौ साल का है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi