Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

GST राजस्व संग्रह लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर

हमें फॉलो करें GST राजस्व संग्रह लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (15:20 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा, जो इससे 1 साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक है। गौरतलब है कि जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगस्त 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपए है जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपए (माल के आयात पर जमा 26,884 करोड़ रुपए सहित) और उपकर के 8,646 करोड़ रुपए (माल के आयात पर जमा 646 करोड़ रुपए सहित) हैं। हालांकि अगस्त में जुटाई गई राशि, जुलाई 2021 के 1.16 लाख करोड़ रुपए से कम है। अगस्त 2021 में जीएसटी राजस्व, पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपए था।

 
मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी संग्रह अगस्त 2019 में 98,202 करोड़ रुपए था। इस तरह अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त में संग्रह 14 प्रतिशत अधिक रहा। लगातार 9 महीनों तक जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहने के बाद संग्रह जून 2021 में कोविड की दूसरी लहर के कारण 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में भी मजबूत जीएसटी राजस्व जारी रहने की संभावना है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विन टावर मामले में योगी हुए सख्त, दोषी अफसरों पर होगा एक्शन