Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात में भाजपा करोड़ों रुपए में खरीद रही है विधायक

Advertiesment
Gujarat
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह गुजरात में भी वही तरीका अपना रही है जो उसने गोवा और मणिपुर में बहुमत हासिल किए बिना सरकार के गठन के लिए अपनाया था।
        
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त पर करोड़ो रुपए खर्च कर रही है।
 
इससे पहले उसने इसी तरह का असंवैधानिक काम गोवा और मणिपुर चुनाव के बाद भी किया था। इन दोनों राज्यों में उसके विधायकों की संख्या कांग्रेस से कम थी, इसके बावजूद खरीद-फरोख्त के जरिए उसने सरकार के गठन का जनादेश मिले बिना सरकार बनाई है।       
        
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। कांग्रेस के एक विधायक पुनाभाई गामित ने कहा है कि उन्हें भाजपा ने 10 करोड़ रुपए देने को कहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों ने भी आरोप लगाया है कि भाजपा ने उन्हें करोड़ों रुपए देने की पेशकश की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल असेंबली से बाहर किए गए नवाज शरीफ