Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय नहीं जा पाएंगे हज, Coronavirus के कारण UAE ने लगाया प्रतिबंध

हमें फॉलो करें भारतीय नहीं जा पाएंगे हज, Coronavirus के कारण UAE ने लगाया प्रतिबंध
, मंगलवार, 15 जून 2021 (16:52 IST)
इस वर्ष कोई भारतीय मुसलमान हज नहीं कर पाएंगे। इस साल भी हजयात्रा पर कोरोना का साया रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी आवेदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। हज कमेटी के मुताबिक सऊदी अरब सरकार की ओर से कहा गया है कि इस बार किसी को हज पर आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
 
हज कमेटी द्वारा जारी सर्कुलर में बताया गया है कि भारतीय मुसलमानों की ओर से हज 2021 के लिए भेजे गए सभी आवेदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया की हज और उमरा मिनिस्ट्री ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को एक पत्र भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण इस साल केवल सऊदी अरब के मुसलमानों को सीमित संख्या में हज करने की अनुमति होगी। सऊदी अरब से बाहर के किसी भी मुल्क के नागरिक को हज पर आने की अनुमति नहीं दी गई है। अंतरराष्ट्रीय हज यात्रा सऊदी अरब सरकार ने रद्द कर दी है। हज 2021 के लिए मिले सभी आवेदनों को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रद्द कर दिया है।
 
कोरोनावायरस महामारी के कारण दुनिया भर में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं। सऊदी अरब भी कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में है। ऐसे में वहां हज के दौरान दुनिया भर से लोगों आना एक बड़ा खतरा बन सकता था। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सलाह पर सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए केवल अपने नागरिकों को सीमित संख्या में अनुमति दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी विवाटेक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि करेंगे संबोधित