Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि की

Advertiesment
हमें फॉलो करें सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि की
, गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (07:50 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल के तहत सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है।'
इस संबंध में सऊदी अरब के जेद्दा में नकवी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बेन्तेन के साथ हज 2017 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझैते पर हस्ताक्षर किए।
 
इस बारे में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय जेद्दा में किए गए। नकवी ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। 1988 के बाद पहली बार भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में इतनी बड़ी वृद्धि की गई है।
 
उन्होंने कहा कि हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के जरिये हज की अदायगी की थी।
 
नकवी ने बताया कि डॉ. मुहम्मद सालेह बेन्तेन से उनकी मुलाकात बहुत सकारात्मक एवं सार्थक रही जिसमे भारत से हाजियों के कोटे, हज 2017 के दौरान हज यात्रियों के लिए यातायात, निवास, सुरक्षा व्यवस्था आदि से सम्बंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खड़गपुर में तृणमूल कार्यालय पर गोलीबारी, दो कार्यकर्ताओं की मौत