Publish Date: Mon, 05 Sep 2016 (12:58 IST)
Updated Date: Mon, 05 Sep 2016 (14:03 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई की चौथी संतान का जन्म दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ है।
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत डॉ. शाइदा मोहम्मद अब्दाली ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी के अपोलो अस्पताल में पूर्व अफगानी राष्ट्रपति की बच्ची का जन्म रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। करजई की तीसरी संतान का जन्म भी भारत में हुआ था।
58 वर्षीय करजई रविवार को अपनी पत्नी डॉ. जीनत करजई और नवजात बच्ची को देखने के लिए अस्पताल भी आए थे। (वार्ता)