Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हर्षवर्धन ने संभाला पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार

Advertiesment
हमें फॉलो करें हर्षवर्धन ने संभाला पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार
, मंगलवार, 23 मई 2017 (00:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार ले लिया। पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के चलते यह पद रिक्त हो गया था। दवे का 60 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गत 18 मई को निधन हो गया था।
 
सरकार ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया। प्रभार लेने के बाद हर्षवर्धन ने दवे की स्मृति में मंत्रालय परिसर में एक पौधा रोपा।
 
दवे ने अपनी वसीयत में लिखा था कि अगर आप मेरी यादों को जिंदा रखना चाहते हैं तो पौधारोपण करें। उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह अपने नाम पर कोई प्रतिमा, स्मारक या कोई पुरस्कार नहीं चाहते। दवे जीएम सरसों पर अंतिम फैसला लेने वाले थे।
 
मंत्रालय की संस्था दि जेनेटिक इंजीनियरिंग एप्रेजल कमेटी आनुवांशिक रूप से संवर्धित फसलों का आकलन करती है। इस संस्था ने 11 मई को जीएम सरसों के व्यावसायिक इस्तेमाल की सिफारिश भेजी थी। इसके बाद, इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने का जिम्मा पर्यावरण मंत्री को सौंप दिया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर-जम्मू मालवा एक्सप्रेस कटरा तक जाएगी