Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुलायम सिंह की तबीयत में नहीं हुआ सुधार, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

हमें फॉलो करें Mulayam Singh Yadav
, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (00:42 IST)
लखनऊ। गुड़गांव में मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बुलेटिन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अस्पताल द्वारा गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक औषधियां दी जा रही हैं। बुलेटिन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि 82 वर्षीय यादव का पिछली 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उन्हें पिछले रविवार को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने पर भर्ती कराया गया था।Edited by Chetan Gour (इनपुट भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gambia cough syrup deaths : जांच के लिए भेजे गए कफ सीरप के सैंपल, 2 दिन के भीतर आ सकती है रिपोर्ट