Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गर्मी का कहर: केरल में टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, ओडिशा में आठ की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heat
नई दिल्ली , बुधवार, 27 अप्रैल 2016 (08:11 IST)
नई दिल्ली। देश का मध्यवर्ती और दक्षिणी भाग भीषण गर्मी की चपेट में है। ओडिशा में तेज गर्मी के कारण आठ लोगों की मौत हो गई जबकि केरल के मलापुझा में पिछले 29 साल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 15 अप्रैल 1987 को यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
विशेष राहत आयुक्त की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी के कारण ओडिशा के अंगुल जिले में तीन लोगों, ढेंकनाल में दो लोगों और बोलंगीर, बालासोर और जाजपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
ओडिशा के पश्चिम भाग में स्थित शहर सोनपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बोलंगीर में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस और टिटलागढ़ में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में सुबह का मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
देश के अन्य भागों, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। हालांकि तेलंगाना के लोगों को बारिश के कारण कड़ाके की गर्मी से राहत मिली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहिनूर पर दावा नहीं कर सकता पाकिस्तान