Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात, सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था तापमान

हमें फॉलो करें दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात, सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था तापमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 19 जून 2024 (12:21 IST)
Delhi temperature : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 8 डिग्री अधिक है। दिल्ली में इससे पहले जून 2012 में सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। तब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ALSO READ: थमी मानसून की रफ्तार, औसत से 20 प्रतिशत कम बरसा पानी
 
भीषण गर्मी से राहत न मिलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में तापघात और थकावट की शिकायत लाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
 
पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में तापघात के मरीजों के लिए 2-2 बिस्तर आरक्षित रहेंगे, जबकि लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में ऐसे 5 बिस्तर रहेंगे। ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, नॉर्थ ईस्ट के 5 राज्यों में वर्षा की संभावना
 
बहरहाल निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस ने किया पीएम मोदी से सवाल, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया?