Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम अपडेट : देशभर में गर्म हवाओं का कहर, विभाग की चेतावनी इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : देशभर में गर्म हवाओं का कहर, विभाग की चेतावनी इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप
, बुधवार, 29 मई 2019 (23:27 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था, वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्यियस नीचे था।
 
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है।
 
राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
तेलंगाना में भी लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां आदिलाबाद शहर में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बुधवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पायल खुदकुशी मामला : तीनों डॉक्टरों को 31 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया