Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, वायु की गुणवत्ता बहुत खराब

Advertiesment
Cold in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड के साथ बहुत खराब आबोहवा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दर्ज की गई वायु की गुणवत्ता सूचकांक स्तर पर 390 यानी बहुत खराब रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। राजधानी में जारी शीतलहर शनिवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, अब आपके कंप्यूटर पर रहेगी 10 एजेंसियों की नजर