suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारी बारिश के कारण रुकी चारधाम यात्रा

Advertiesment
Heavy rain
भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं।
अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं बद्रीनाथ के रास्ते में भी कई जगह नेशनल हाइवे 58 टूट गया है। जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। हेमकुंड के रास्ते में 4 हजार यात्री फंसे हुए हैं।
 
केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी पर बना हुआ एक महत्वपूर्ण पुल भारी बारिश के चलते बह गया।  हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में 26 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी झेलम नदी खतरे के निशान से करीब दो फुट ऊपर बह रही है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi