Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में बंद रहेंगे स्‍कूल, जैसलमेर में पारा 44 के पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heavy rain alert in Jharkhand

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रांची/ जयपुर , गुरुवार, 19 जून 2025 (23:26 IST)
Jharkhand-Rajasthan weather update News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी बारिश का अनुमान जताए जाने के बाद झारखंड में रांची समेत 5 जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में 8वीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कई जगह बृहस्पतिवार को भी बारिश जारी रही हालांकि सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का दौर जारी है और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर सहित कई जगह बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को राजस्थान में दस्तक दे दी थी।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में 8वीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और खूंटी में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहे।
आईएमडी ने बृहस्पतिवार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रांची के लिए ‘रेड’ अलर्ट (भारी से बेहद भारी बारिश) जारी किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण रांची जिला प्रशासन ने एक दिन और अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है।
 
अधिसूचना के मुताबिक, भारी बारिश की संभावना और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी श्रेणी के विद्यालयों को 20 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अधिसूचना में बताया गया, इस आदेश का पालन न करने की स्थिति में संबंधित स्कूल को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।
खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में शुक्रवार को 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी विद्यालयों को शुक्रवार को आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया। रांची में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 216.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में भारी बारिश के कारण तीन स्थानों पर दो स्कूली बच्चों और 10 वर्षीय एक लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई जिलों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को झारखंड पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून से व्यापक बारिश हुई, जिसके 20 जून तक पूरे राज्य में जारी रहने की संभावना है।
 
राजस्थान के जैसलमेर में पारा 44.6 डिग्री : राजस्थान में कई जगह बृहस्पतिवार को भी बारिश जारी रही हालांकि सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का दौर जारी है और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तक करौली में 36.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, वहीं अजमेर में 18.2 मिमी, प्रतापगढ़ में 5.5 मिमी. और कोटा में 4.6 मिमी. बारिश हुई।
राजधानी जयपुर सहित कई जगह भी बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, गंगानगर में 42.3 डिग्री, फलौदी और बीकानेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को राजस्थान में दस्तक दे दी थी।
 
मानूसन के प्रभाव से 20 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी या अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है जबकि जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में 22 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून : पिछले 2 दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 2 से 3 दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में वर्षा का अनुमान है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मानसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, अगले सप्ताह में देश के शेष भागों में भी सामान्य तिथि से पहले ही मानसून की बारिश होने की संभावना है। जून के शुरू से वर्षा की कमी के कारण तापमान में तीव्र वृद्धि हुई, जिससे आठ-नौ जून से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ा।
 
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और गुजरात पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून 16 जून से 18 जून तक तेजी से आगे बढ़ा। मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में इस मौसमी प्रणाली के कारण बारिश होती है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Money in Swiss Banks : स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 3 गुना बढ़ा, 2021 के बाद सबसे अधिक